फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ऑनलाइन नौकरी के नाम पर 30 हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। मोहल्ला गुसाईं निवासी शुभम अग्रवाल से साइबर ठगों ने ऑनलाइन जॉब के नाम पर 30 हजार रुपये की ठगी कर ली। अब आरोपी न तो पीड़ित का फोन रिसीव कर रहे और न ही मैसेज का जवाब दे रहे हैं। मामले में एसएसपी के आदेश पर नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच में मुजफ्फरनगर निवासी व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला सराय गुसाईं निवासी शुभम अग्रवाल ने एसएसपी को तहरीर दी। बताया कि 22 मई 2024 को उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम पीयूष बताया और उन्हें ऑनलाइन जाॅब का झांसा दिया। इस पर आरोपी ने रजिस्ट्रेशन आदि में 30 हजार रुपये का खर्चा बताया। युवक की बातों में आकर पीड़ित ने 22 मई 2024 की सुबह 30,000 रुपये आरोपी के खाते में भेज दिए।
इसके बाद जब उन्होंने आरोपी को फोन किया उसने फोन नहीं उठाया और मैसेज का भी कोई उत्तर नहीं दिया। इस पर उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत पर संबंधित अपराध शाखा द्वारा प्रार्थी की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कराई। जांच में खाता मुजफ्फरनगर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के किसी मोहित शर्मा का सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि मोहित शर्मा निवासी बड़ौत मार्ग, बुढ़ाना पश्चिमी, मुजफ्फरनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें