फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 ग्राम सभाओं में बनेंगे पंचायत घर

Fri, 25 Mar 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
पंचायत बैठक
विज्ञापन
30 ग्राम सभाओं में पंचायत घरों का निर्माण होगा। डीपीआरओ ने प्रधान और पंचायत सचिवों से रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि पंचायत भवनों का प्रस्ताव अप्रैल माह में होने वाली जिला योजना बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा।  वित्त वर्ष 2016-17 में पांच हजार या इससे अधिक आबादी वाले गांवोें में पंचायत घराें का निर्माण होना है।
विज्ञापन


कुल 30 ग्रांवों में 17-17 लाख रुपये की लागत से पंचायत घर बनेंगे। प्रधान इन पंचायत घरों में बाकायदा पंचायत सदस्यों के लिए सीटिंग प्लान बनाएंगे। सभी सरकारी कैंप भी पंचायत घरों में ही लगेंगे। डीपीआरओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिवों को डीपीआर बनाने का निर्देश दे दिया है।

रिपोर्ट आने के बाद जिला योजना बोर्ड में पंचायत घर निर्माण का प्रस्ताव रखा जाएगा। वित्तीय वर्ष 2016-17 में 30 गांवों में बड़े पंचायत घरों का निर्माण कराया जाएगा। इससे ग्राम पंचायत समिति के क्रियाकलापों में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें