फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50-50 हजार के इनामी तीन शूटरों को एसटीएफ ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
50-50 हजार के इनामी तीन शूटरों को एसटीएफ ने दबोचा
विज्ञापन

बुलंदशहर। एसटीएफ ने खानपुर थाना क्षेत्र के पूर्व प्रधान और हिस्ट्रीशीटर संजय उर्फ संजीव के तीनों हत्यारोपी इनामी शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि 50-50 हजार के तीनों इनामियों की गिरफ्तारी दिल्ली के जनकपुरी क्षेत्र से की गई है। वहीं, मामले में एसएसपी बुलंदशहर ने एसटीफ द्वारा औपचारिक सूचना नहीं देने की बात कही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 15 जून की देर शाम कोतवाली देहात की यमुनापुरम कॉलोनी में पूर्व मंत्री हितेश कुमारी के आवास के सामने बेखौफ बदमाशों ने खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जाड़ौल के पूर्व प्रधान और हिस्ट्रीशीटर संजय उर्फ संजीव की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड में दो नामजद और अन्य अज्ञात शूटरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कोतवाली देहात पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस की जांच में तीन शूटरों की पहचान सोनू निवासी बहजोता, जयकुमार उर्फ जैका निवासी जमालपुर और अमित निवासी धनौरा के रूप में हुई। जिला पुलिस द्वारा तीनों शूटरों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया। बाद में आईजी द्वारा इनाम की राशि बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दी गई। इनामी बदमाशों की धरपकड़ के लिए कोतवाली देहात के अलावा स्वाट टीम को भी लगाया गया। जिला पुलिस इनामियों की गिरफ्तारी में पूरी तरह से नाकाम रही। उधर, 50-50 हजार के इनामी होने के कारण तीनों शूटरों के पीछे एसटीएफ को भी लगाया गया था। सूत्रों की मानें तो दिल्ली के जनकपुरी क्षेत्र से तीनों इनामियों को एसटीएफ ने बुधवार रात को दबोच लिया। नोएडा एसटीएफ के डीएसपी विनोद सिरोही ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 50-50 हजार के इनामी तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की चर्चा है। मामले में अभी एसटीएफ की ओर से कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें