फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आखिरी दिन 2901 परीक्षार्थियों ने दी प्रयोगात्मक परीक्षा

विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्रों पर नजर रखते कर्मचारी। संव
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की एक फरवरी से शुरू हुई प्रयोगात्मक परीक्षा शनिवार को संपन्न हो गई। आखिरी दिन सात केंद्रों पर पंजीकृत 2973 में से 2901 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 72 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। बताया गया कि अब तक अनुपस्थित रहे विद्यार्थियों को दोबारा मौका मिलेगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड के निर्देश पर जिले में प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक फरवरी को शुरू हुई थीं। इसके लिए 209 केंद्र बनाए गए। इन केंद्रों को 18 जोन में बांटकर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए। साथ ही सभी केंद्रों को राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से जोड़ा गया, ताकि नजर रखी जा सके।
लगातार आठ दिन तक चली प्रयोगात्मक परीक्षा में रोजाना भूगोल, रसायन विज्ञान, चित्रकला, गृह विज्ञान और कंप्यूटर समेत अन्य विषयों के परीक्षार्थी शामिल हुए। बाहर से आने वाले परीक्षकों ने विषयवार प्रयोगात्मक परीक्षा लेकर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और उनको मिलने वाले अंक मौके पर ही बोर्ड को भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं। इसमें अनुस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को बोर्ड की ओर से जल्द ही एक मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें