बुलंदशहर। जिले की 946 ग्राम पंचायतों में 28 करोड़ रुपये से विकास कार्य होंगे। यह राशि गलियों की सड़कों, नालियों और साफ-सफाई पर खर्च की जाएगी। इसके लिए सभी ग्राम प्रधानों और ग्राम सचिवाें को निर्देशित कर दिया गया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि इस बार जिले की सभी 946 ग्राम पंचायतों में 80 करोड़ रुपये की राशि से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए शासन से अनुमति दे दी है। साथ ही शासन से समय-समय पर राशि भी जारी की जा रही है। पंचम आयोग से सभी ग्राम पंचायतों को 28 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। यह राशि ग्राम पंचायतों को भेजी जा चुकी है। इससे गलियों की सड़कों, नालियों और साफ-सफाई समेत अन्य जरूरी काम कराए जाने हैं। बताया कि इस राशि से होने वाले सभी कामों की जानकारी ग्राम प्रधान और सचिवों को विभाग को देने के लिए निर्देश दिए हैं। संवाद