फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: वृद्ध के साथ मारपीट, उपचार के दौरान हार्ट अटैक से माैत

विज्ञापन
सिकंदराबाद मृतक करतार सिंह का फाइल फोटो।
विज्ञापन
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव सरायघासी में मारपीट में घायल करतार सिंह (70) की उपचार की दौरान मौत हो गई। पुलिस हृदय गति रुकने से मौत होना बता रही है। सोमवार शाम को गांव के ही युवक ने वृद्ध के साथ मारपीट की थी। भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। अब उसे गैर इरादतन हत्या की धाराओं में तरमीम किया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सरायघासी निवासी रिंकू यादव ने थाने पर तहरीर दी थी। बताया था कि उनके ताऊ करतार सिंह सोमवार रात करीब आठ बजे दुकान से बीड़ी लेकर लौट रहे थे। रास्ते में गांव निवासी नितेश ने अकारण ही उनके साथ मारपीट की और धक्का देकर नाली में गिरा दिया। इससे ताऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने ताऊ को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां उनकी मौत हो गई।
सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले में रात में ही आरोपी के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है कि करतार सिंह की मौत हृदय गति रुकने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। मुकदमे में सुसंगत धाराओं का समावेश किया जाएगा। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। मंगलवार की शाम मृतक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें