फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 270 विद्युत सखी बिजली का बिल कराएंगी जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन ने जिले में 270 विद्युत सखी का चयन किया है। चयनित विद्युत सखी गांव में बिजली का बिल जमा कराएंगी। इससे उनको कमीशन के तौर पर राशि मिलेगी। पहले से ही 268 विद्युत सखी बिल जमा करा रही हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन ग्रामीण के उपायुक्त सूबेदार सिंह ने बताया कि गांवों में बिल का जमा करने के काम पर लगाई गई स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को विद्युत सखी का नाम दिया गया है। पहले चरण में 268 महिलाओं को विद्युत सखी नियुक्त किया गया था।
अब 270 और विद्युत सखी का चयन किया गया है। इन सभी को ऊर्जा निगम के सहयोग से प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्हें बिजली का बिल ई-पॉश मशीन से निकालने की विधि समझाई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक विद्युत सखी को एक से लेकर दो हजार रुपये तक के बिल पर कमीशन के रूप में उन्हें 20 रुपये मिलेंगे। यदि दो हजार से ऊपर का बिल है तो बिल धनराशि का एक प्रतिशत कमीशन दिया जाएगा।
पिछले दिनों जिले की कई विद्युत सखियों ने प्रदेश में सबसे अधिक बिजली का बिल जमा कराया था। इस पर उन्हें लखनऊ बुलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मान भी मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें