फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कल्याण अधिकारी समेत 27 में संक्र्तमण की हुई पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कल्याण अधिकारी समेत 27 हुए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के सरकारी विभागों में भी कोरोना संक्रमण का असर बढ़ने लगा है। रविवार को युवा कल्याण अधिकारी समेत 27 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही 22 मरीजों का स्वास्थ ठीक मिलने पर कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। नए संक्रमित मिलने पर अब जनपद का आंकड़ा 905 हो गया है, जिसमें अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है।
जनपद में कोरोना संक्रमित के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को सात क्षेत्रों में 27 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। जिसमें बुलंदशहर में 11, खुर्जा में चार, औरंगाबाद में तीन, स्याना-पहासू-अरनिया में दो-दो और गुलावठी व शिकारपुर क्षेत्र में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। बुलंदशहर नगर के 11 संक्रमित में विकास भवन में कार्यरत युवा कल्याण अधिकारी भी शामिल हैं। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार अधिकारी का नोएडा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जहां कोरोना जांच में पॉजिटिव आए हैं। शेष 10 में दो जिला अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए परिवार के लोग, एक शांतिनगर निवासी युवक, चार डॉ. के संपर्क में आए लोगों में कृष्णानगर, राधानगर, ततारपुर और एक चित्सौन निवासी युवक शामिल है। साथ ही यमुनापुरम निवासी युवक, डिप्टी गंज, आदर्शनगर व रेलवे स्टेशन रोड निवासी महिलाएं कोरोना संक्रमित मिलीं। खुर्जा नगर क्षेत्र में मोहल्ला गोविंद देव निवासी चार में संक्रमण की पुष्टि हुई। औरंगाबाद नगर में एक व्यापारी समेत तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्याना क्षेत्र के चांदपुर पूठी निवासी पिता-पुत्र में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। पहासू नगर क्षेत्र के मोहल्ला काजीखेल निवासी दो युवकों में संक्रमण की पुष्टि हुई। अरनिया क्षेत्र में सुरजावली व गांव मुनी निवासी दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। डिबाई नगर क्षेत्र के मोहल्ला चौक दुर्गाप्रसाद में एक महिला कोरोेना संक्रमित मिली। शिकारपुर क्षेत्र के गांव चित्सौन निवासी एक युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा गुलावठी नगर क्षेत्र के सराफुत्तला नई बस्ती निवासी एक व्यापारी की पत्नी कोरोना संक्रमित मिली। सीएचसी प्रभारी डॉ. राकेश चंद्रा ने बताया है कि मोहल्ला को सैनिटाइज कर सील कराया जा रहा है। महिला दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

विकास भवन है सुरक्षित, घबराने की नहीं जरूरत
सीडीओ अभिषेक पांडेय ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आए अधिकारी बाहरी जनपद से आते हैं। जिनके संपर्क में आने वालों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। भवन में प्रतिदिन थर्मल स्क्रीनिंग कर ही लोगों को प्रवेश दिया जाता है। साथ ही लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। विकास भवन को संक्रमण से बचाव के लिए समय-समय पर सैनिटाइज भी करवाया जा रहा है।
22 मरीज हुए डिस्चार्ज
जनपद में नए संक्रमित के मिलने के साथ पुराने मरीजों के ठीक होने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। रविवार को जनपद के 22 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिसमें खुर्जा के सात, औरंगाबाद के पांच, स्याना के चार, सिकंदराबाद के तीन, शिकारपुर में एक और ककोड़ व बुलंदशहर का एक-एक मरीज शामिल है। जनपद में अब तक 622 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया हैं। शेष 259 लोगों को विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जनपद में युवा कल्याण अधिकारी समेत 27 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। साथ ही 22 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। सभी संक्रमितों को विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।
डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
दंपती चिकित्सक संक्रमित मिलने पर अस्पताल हुआ सील
बुलंदशहर। नगर के एक निजी अस्पताल संचालक दंपती कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद एहतियात देखते हुए संबंधित अस्पताल को अग्रिम आदेश तक सील कर दिया गया। साथ ही अस्पताल के स्टाफ को क्वारंटीन कर एक जुलाई से अब तक देखे गए मरीजों की सूची बनाने में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार नगर के पुरानी जेल के सामने स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक दंपती का स्वास्थ्य कई दिनों से खराब चल रहा था। हालत में सुधार न होने पर दंपती दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हुआ, जहां जांच में दंपती चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि अस्पताल को अग्रिम आदेश तक सील करवा दिया गया है। अस्पताल का समस्त स्टाफ क्वारंटीन कर दिया गया है। साथ ही अस्पताल में एक जुलाई से अब तक उपचार कराने वाले लोगों की सूची बनाई जा रही है। संबंधित का भी सैंपल जांच को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें