शासन के द्वारा जिले के 250 पंजीकृत श्रमिकों को ही निशुल्क सौर ऊर्जा लाइट और पंखे दिए जाएंगे। योजना के लिए अब तक करीब 300 आवेदन मिले हैं। बता दें कि श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को शासन की ओर से निशुल्क सौर ऊर्जा लाइट दी जाती थी।
कुछ दिन पहले शासन ने इस योजना को बंद कर दिया था लेकिन पिछले माह योजना को कुछ संशोधन के साथ दोबारा शुरू किया गया। अब इस योजना के तहत श्रमिकों को सौर ऊर्जा लाइट के साथ पंखा भी निशुल्क दिया जाएगा। इस संबंध में सहायक श्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट ने कहा कि फिलहाल अब योजना के तहत आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।