फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 24 हजार उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लेकर नहीं जमा किया बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के ऊर्जा निगम के 24 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लेने के बाद बिल जमा ही नहीं किया है। इसके बाद भी इन उपभोक्ताओं से वसूली और कनेक्शन काटने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया गया है।
विज्ञापन

जिले में ऊर्जा निगम के करीब छह लाख उपभोक्ता पंजीकृत हैं। इन उपभोक्ताओं में से 24,460 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने बिजली कनेक्शन तो ले लिया लेकिन कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी (नेवर पेड) बिल जमा नहीं किया है। इन उपभोक्ताओं पर विभाग का करीब 10 करोड़ रुपये बकाया है।
सबसे अधिक खुर्जा खंड के 7,322 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद बिल जमा ही नहीं किया है। स्थिति यह है कि पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न जोन में नेवर पेड उपभोक्ताओं की संख्या के मामले में बुलंदशहर सहारनपुर, मुरादाबाद और गजरौला के बाद चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन




बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं का विवरण

खंड का नाम उपभोक्ता
बुलंदशहर 410

बुलंदशहर ग्रामीण 1,971
खुर्जा 7,322

सिकंदराबाद 588
ककोड़ 2,177

स्याना 1,439
शिकारपुर 4,359

डिबाई 3,169
जहांगीराबाद 3,025

कुल 24,460


नेवर पेड उपभोक्ताओं से भी बिल वसूली के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। 15 दिसंबर से शुरू होने वाली ओटीएस योजना से उपभोक्ताओं को लाभ देते हुए बकाया बिल वसूला जाएगा। - राजीव अग्रवाल, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें