फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अनूपशहर में दो करोड़ की लागत से बनेंगी 24 सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। नगर पालिका कस्बे में 24 नई सड़कें बनवाएगी। इन सड़कों के निर्माण पर 2 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन ने नगर पालिका के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने बताया कि इनमें एक प्रमुख सड़क गंगा धाम कॉलोनी से जेपी विश्वविद्यालय तक बनाई जाएगी। इस सड़क के बनने से मस्तराम घाट पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। सोहन ताऊ आश्रम वाले चौराहे से मस्तराम घाट जाने का रास्ता होगा, जबकि आने के लिए भारद्वाज कॉलोनी से वाया जेपी विश्वविद्यालय वाले रोड से होकर नया रास्ता बनेगा। जेपी विश्वविद्यालय से कस्बे की तरफ सीसी रोड का एक अधूरा टुकड़ा भी अब पूरा किया जाएगा, जिससे राहगीरों और श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा होगी।
इसके अतिरिक्त नगर पालिका मोहल्ला मदार गेट में मुख्य चौराहे से ओमप्रकाश के मकान तक एक और सड़क का निर्माण करेगी। इस मार्ग से एक रास्ता तहसील की ओर जाता है और इसी मार्ग पर ऐतिहासिक सातवीं पातशाही गुरु हरि राय साहिब गुरुद्वारा तथा सिद्ध पुरुष स्वामी दीनदयाल महाराज जी की समाधि स्थित है। जहां प्रत्येक रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला मदार गेट में रजिस्ट्री ऑफिस, विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के आवास और सरकारी पशु चिकित्सालय भी हैं। इस सड़क के बनने से वार्ड वासियों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी काफी राहत मिलेगी। विशेषकर बरसात के दिनों में क्षतिग्रस्त सड़क पर पानी भर जाने की समस्या का भी समाधान हो जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों की एक बड़ी परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें