फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीर्वाद टीमों से हटाए जाएंगे 24 चिकित्सक-कर्मी

Sun, 27 Dec 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी में फर्जीवाड़ा कर रहे आशीर्वाद स्वास्थ्य टीम के चिकित्सक और कर्मियों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन में जवाब नहीं देने पर उनकी संविदा स्वत: समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन


यह सभी चिकित्सक-कर्मी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए थे। आशीर्वाद स्वास्थ्य टीम के निरीक्षण के दौरान बैर, धरपा, मुनि, ऊंचागांव, जहांगीराबाद समेत कई आशीर्वाद टीमों के चिकित्सक और कर्मचारी ड्यूटी से नदारद तो मिले ही थे, साथ में एडवांस हाजिरी लगाते हुए भी पकड़े गए थे।

सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान पकड़े गए चिकित्सक और कर्मियों को संविदा समाप्ति का नोटिस जारी कर सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा था। किसी भी चिकित्सक और कर्मी द्वारा नोटिस का जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने शनिवार को सभी चिकित्सक और कर्मियों को अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। तीन दिन में जबाव नहीं देने पर सभी की स्वत: संविदा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें