तहसील में नामांकन फार्म लेते प्रत्याशियों के प्रतिनिधि।
- फोटो : ब्यूरो
नामांकन के पहले दिन मंगलवार को सपा बसपा और भाजपा समेत निर्दलीय 23 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए। हालांकि किसी भी पार्टी का उम्मीदवार नामांकन करने के लिए तहसील नहीं पहुंचा। नामांकन पत्र प्राप्त करने की कार्रवाई को कैमरे में कैद किया गया।
सदर से बसपा के उम्मीदवार मोहम्मद अलीम खां ने पर्चा प्राप्त किया। सिकंदराबाद विधानसभा सीट के लिए विधायक विमला सोलंकी के नाम से पर्चा लिया गया। यहां बीजेपी के लिए देवेंद्र सोलंकी और महेंद्र तिवारी ने भी पर्चे लिए। अनूपशहर विधानसभा के लिए सपा प्रत्याशी हिमायत अली ने रिटर्निंग अफसर से प्रपत्र प्राप्त किए।
डिबाई से बसपा के देवेंद्र भारद्वाज और शिकारपुर से भाजपा के अनिल शर्मा ने पर्चा लिया। कुल मिलाकर पहले दिन 23 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए। पर्चो का वितरण कड़ी सुरक्षा में किया गया। नामांकन स्थल पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रही।
पहले दिन 23 नामांकन पत्र बांटे गए। नामांकन किसी भी प्रत्याशी ने नहीं किया। नामांकन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। किसी भी हाल में आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। - आंजनेय कुमार सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी
सिकंदराबाद
प्रत्याशी पार्टी
विमला सोलंकी बीजेपी
देवेंद्र सोलंकी बीजेपी
महेश चंद तिवारी बीजेपी
सुभाष निर्दलीय
विनोद सैनी राष्ट्रीय लोकदल
मुकेश विकास पार्टी
बुलंदशहर
मौ. अलीम खां बीएसपी
ओमवीर सिंह निर्दलीय
स्याना
जगवीर सिंह सीपीआईएम
चंद्रपाल सिंह निर्दलीय
जितेंद्र निर्दलीय
देवेंद्र बीजेपी
अनूपशहर
चमन लाल अग्रवाल भारतीय समानवादी पार्टी
सैयद हिमायत अली सपा
अलाउददीन निर्दलीय
मौ. हुसैन निर्दलीय
डिबाई
देवेंद्र भारद्वाज बीएसपी
चरन सिंह निर्दलीय
शिकारपुर
अनिल कुमार शर्मा बीजेपी
हाजी अब्दुल हकीम रा. लोकदल
राकेश कुमार सपा
जारी हुआ नोटिफिकेशन
कब किया होगा
17 से 24 जनवरी नामांकन
25 जनवरी स्क्रूटनी
27 जनवरी नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन
11 फरवरी मतदान