फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के लिए कराए गए रूट डायवर्जन से शहर जाम

Tue, 17 Jan 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
कालाआम चौराहे पर लगा जाम। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
नामांकन को लेकर भूड़ चौराहे पर किए गए रूट डायवर्जन का असर मंगलवार को शहर की सड़कोें पर दिखाई दिया। दिल्ली रोड से लेकर काला आम और कचहरी रोड पर जगह जगह ट्रैफिक जाम की समस्या खड़ी होनेे से लोगों को फजीहत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रूट डायवर्जन होने से खुर्जा और सिकंदराबाद की ओर से बुलंदशहर आने वाले मुसाफिरों को न सिर्फ किराया अधिक चुकाना पड़ा, बल्कि समय की भी बर्बादी हुई। उधर, ट्रैफिक भार बढ़ने से दिल्ली रोड पर यमुनापुरम कालोनी के पास, काला आम चौराहा, लल्लाबाबू रोड, खुर्जा रोड और कचहरी रोड पर दिनभर जाम का झंझट रहा।

डीएम रोड पर एक्सिस बैंक के सामने जाम लगने से वाहन रफ्तार नहीं पकड़ पाए। जगह जगह ट्रैफिक जाम होने से लोगों को याहर की सड़कों पर सफर करना दुश्वार हो गया। यमुनापुरम के पास दोनों साइडों में वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


बता दें कि विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन को लेकर प्रशासन ने भूड़ और वलीपुरा नहर से एनएच-91 पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया था। डायवर्जन के चलते खुर्जा और अलीगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को बाईपास से गुजारा गया।

ऐसे में जिन  यात्रियों को बस अडडे पर उतरना था उनको भाटगढ़ी पर उतरना पड़ा। यात्रियों को भाटगढ़ी से बुलंदशहर के लिए अॅाटो पकड़ा। यमुनापुरम के लोगों को शहर घूमकर वलीपुरा की साइड जाना पड़ा। चांदपुर रोड पर ट्रैफिक का भार बढ़ने से दिनभर परेशानी रही।

नौ दिन ओर झेलनी होगी परेशानी
रूट डायर्जन 27 जनवरी तक रहेगा। ऐसे में आम आदमी को नौ दिनों तक जाम का झंझट झेलना पड़ेगा। 27 के बाद रुट को व्यवस्थित किया जाना प्रस्तावित है।  

नामांकन को लेकर रूट डायर्वजन किया गया है। यदि लोगों को परेशानी हो रही है, तो जाम संभावित क्षेत्र में पुलिस फोर्स को बढ़वाने का आग्रह एसएसपी से किया जाएगा। -अरुण कुमार यादव,   एसडीएम सदर

खराब ट्रक ने एक घंटे जाम किया हाईवे
मंगलवार सुबह 10.30 बजे कोतवाली के सामने सरकारी धान से भरा ट्रक खराब हो गया। इससे नेशनल हाईवे-91 के पुराने रूट पर यातायात बाधित हो गया। पुराने हाईवे पर जाम की यह स्थिति करीब एक घंटे रही। उसके बाद भी वाहन हाईवे रेंगते रहे।

जानकारी के अनुसार ट्रक चालक विनोद ने बताया कि अलीगढ़ से धान लेकर दादरी जा रहा था। सुबह 10.30 बजे कोतवाली के सामने ट्रक खराब होने से पुराने हाईवे पर यातायात रुक गया। इसके कारण पुराने हाईवे पर शहर में लंबा जाम लग गया। ट्रक के कारण एक घंटे तक जाम के हालात बने रहे। ट्रैफिक पुलिस व लोगो ने मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु कराया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें