फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22.63 करोड़ की लागत से बनेगा कलक्ट्रेट भवन

Mon, 18 Jan 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
सब कुछ ठीक रहा तो कलक्ट्रेट भवन बेहद खूबसूरत नजर आएगा। 22.63 करोड़ रुपये की लागत से चार मंजिला कलक्ट्रेट भवन के निमार्ण के लिए यूपी राजकीय निर्माण निगम ने सोमवार को एडीएम प्रशासन के समक्ष प्रोजेक्ट की 3डी प्रजेंटेशन दी।
विज्ञापन


एडीएम ने भवन को पास कर दिया है। डीएम के सामने भी जल्द ही 3डी नक्शा रखा जाएगा। जानकारी के मुताबिक कलक्ट्रेट भवन 3860 स्वायर मीटर में बनेगा। जिसमें ग्राउंड समेत चार फ्लोर का निर्माण होना है।

ग्राउंड फ्लोर पर डीएम का कार्यालय होगा। इसी तल पर डीएम की कोर्ट होगी। वीआईपी और सामान्य जनों को बैठने की व्यवस्था भी इसी तल पर की गई है। प्रथम तल पर कोर्ट रुम, रिकार्ड रुम आदि होंगे।
विज्ञापन


दूसरे तल पर दो कोर्ट रुम, फाइनेंस और रिकार्ड रुम को जगह दी गई है। तीसरे फ्लोर पर ऑफिसर मेस, किचन, लाइब्रेरी, जनरल रिकार्ड और दफ्तर होंगे। कलक्ट्रेट परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, ट्यूबवेल और ओवर हेड टैंक भी बनेगा।

अफसर और फरियादियों को आने-जाने के लिए लिफ्ट भी बनाई जाएगी। सहायक अभियंता राजकीय निर्माण निगम मुनीष राज स्वरूप ने बताया कि चार मंजिला कलक्ट्रेट भवन के निर्माण पर 22.63 करोड़ रुपये खर्च आएगा।

एडीएम के मुताबिक रिवेन्यू विभाग को डीपीआर भेजी जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण शुरू होगा।  

प्रजेंटेशन को देख लिया गया है। हर तल का 3-डी नक्शा सामने रखा था। निर्माण निगम के अफसरों को डीएम के सामने एक बार तस्वीर पेश करनी होगी। - विशाल सिंह, एडीएम प्रशासन, बुलंदशहर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें