फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिच्छवी रद्द, संगम समेत छह ट्रेनें घंटों लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
लिच्छवी रद्द, संगम समेत छह ट्रेनें घंटों लेट
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन। कोहरे से प्रभावित हुई ट्रेनें अभी तक समय की पटरी पर नहीं लौट पाई हैं। कई दिनों से लेट चल रही लिच्छवी एक्सप्रेस को रेलवे ने रद्द कर दिया है। वहीं संगम समेत करीब छह ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन

आनंद विहार से सीतामढ़ी जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस लेट चल रही थी। इस कारण रेलवे ने सोमवार को लिच्छवी को रद्द कर दिया। वहीं सीतामढ़ी से आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस दस घंटे देरी से चल रही है। इलाहाबाद से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस 11 घंटे, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 9 घंटे, कालका मेल 8 घंटे, मुरी एक्सप्रेस 7 घंटे और ऊंचाहार पांच घंटे देरी से चल रही है। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता का कहना है कि ट्रेनों का शेड्यूल जल्दी ही ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें