निर्वाचन आयोग ने पंचायत उपचुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। सोमवार को आयोग के निर्देश के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है।
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक 14 फरवरी को विकास खंड कार्यालयों पर नामांकन शुरू होगा। नामांकन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होगा।
नामांकन के बाद जो उम्मीदवार नाम वापस लेना चाहते हैं उनके लिए 17 फरवरी का दिन तय किया गया है। 21 फरवरी को मतदान होगा और 23 फरवरी को काउंटिंग होगी।
परिणाम आने के साथ ही विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि आयोग का आदेश मिल गया है।
नामांकन ब्लाक कार्यालय पर होगा। नाम वापसी की प्रक्रिया भी वहीं होगी। वोटिंग और काउंटिंग के लिए स्थान चिंहित कर लिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी बी. चंद्रकला ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
2355 सदस्यों की किस्मत का होगा फैसला- पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत के 2353 वार्डों पर प्रत्याशियोें के अभाव में चुनाव नहीं हुआ था।
दो तिहाई कोरम पूरा नहीं होने के कारण जिले की 203 ग्राम सभाओं को अभी तक गठन नहीं हो पाया है। 23 फरवरी को काउंटिंग के बाद वार्डों को फुलफिल किया जाएगा। इसी के बाद 203 ग्राम सभाओं को गठन होगा। दानपुर और सिकंदराबाद में दो क्षेत्र पंचायत वार्ड रिक्त हैं।