नगर को खुले में शौच से मुक्त करेंगे मोबाइल शौचालय
-पालिका को मिले पांच मोबाइल शौचालय
-सार्वजनिक शौचालयों की भी कराई जाएगी मरम्मत
सिकंदराबाद। अब पालिका के मोबाइल शौचालय पालिका क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त कराएगा। पालिका ने पांच मोबाइल शौचालयों बनवाए है। जो पालिका क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में लगाए जाएंगे।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत पालिका क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त कराने के प्रयास में लगी पालिका ने पांच मोबाइल शौचालय बनवाए हैं। सफाई निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि पालिका का नगर क्षेत्र पहले से ही खुले में शौच से मुक्त है। पालिका के बाहरी क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिए जहां आवश्यता है वहां पर मोबाइल शौचालय लगवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मोबाइल शौचालयों के भर जाने के बाद पालिका कर्मचारी सफाई के बाद फिर उसी स्थान पर लगा देंगे। बताया कि जहां पर सार्वजनिक शौचालय नहीं है वहां मोबाइल शौचालय 24 घंटे उपलब्ध होगा। इसके अलावा नगरीय क्षेत्र के मोहल्लों में बनवाए गए सार्वजनिक शौचालयों की भी मरम्मत कराई जाएगी। ब्यूरो