सवालों में घिरने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने 200 सफाईकर्मियों की निविदा को बुधवार को निरस्त कर दिया। बता दें कि इस संबंध में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व से शिकायत की गई थी। उन्होंने जांच के आदेश दिए थे।
नगर पालिका परिषद बुलंदशहर की ओर से 27 मई 2016 को 200 सफाई कर्मचारियों हेतु निविदाएं आमंत्रित की गई थीं। नगर पालिका प्रशासन ने इसमें मनमानी की थी। इसकी पीड़ित मुनेश कुमार ने मंगलवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व आरके सिंह से की थी। अब नगर पालिका जल्द ही संशोधन के साथ निविदा आमंत्रित करेगा।