फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 2.90 करोड़ से शिकारपुर में होंगे 20 विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। नगर पालिका परिषद शिकारपुर नगर के विकास के लिए 2.90 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस राशि से कुल 20 विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों में जर्जर रास्तों, नालियों और पुलिया का निर्माण प्रमुख है।
विज्ञापन

ये कार्य 15वें वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग और पालिका निधि से होंगे। पालिका अध्यक्ष राजबाला सैनी और ईओ नीतू सिंह ने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। मुस्तफाबाद वार्ड-4 में सीसी रोड और एल-टाइप नाली बनाई जाएगी।
चौक वार्ड-5 में भी कई स्थानों पर सीसी रोड और नालियों का निर्माण होगा। नौगज वार्ड-2 में सड़कों का निर्माण किया जाएगा। असरौली चौक से डॉ. विनोद के खेत तक इंटरलॉकिंग टाइल्स और यू-टाइप नाली बनेगी। यह 62.97 लाख रुपये की लागत वाला सबसे बड़ा विकास कार्य है।
विज्ञापन

अन्य प्रमुख कार्य
गंज सदात में मार्ग, इंटरलॉकिंग और पुलिया का निर्माण होगा। लाबरखाया में नाली और सीसी रोड बनाई जाएगी। नगर पालिका परिसर में इंटरलॉकिंग और मिट्टी भराव का कार्य होगा। कार्यालय में लोहे के गेट लगाने के साथ छत की वाटरप्रूफिंग भी कराई जाएगी। इन कार्यों से पालिका परिसर में जलभराव की समस्या दूर होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें