फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तकनीकी खामी मिलने पर सील किए 194 सरसों के तेल के टिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। निरीक्षण के दौरान तकनीकी कमी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सरसों के तेल के 194 टिन सील कर दिए। एक फैक्टरी, दुकान से भी खाद्य पदार्थ के नमूने लिए गए। होली पर सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को कार्रवाई की।
विज्ञापन


उपायुक्त खाद्य एवं सुरक्षा विभाग विनीत कुमार ने बताया कि कस्बा खानपुर स्थित अमित सैनी की दुकान से खोया, फैट स्प्रेड, मिल्क फैट स्प्रेड के नमूने लिए गए। सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के गोपालपुर स्थित मैसर्स किराया एडिबल्स प्राइवेट लिमिटेड के निरीक्षण के दौरान फैक्टरी में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई।
यहां सेवई, पास्ता, सूजी के तीन नमूने लिए गए। औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्री गंगा इंडस्ट्रीज एंड एलायड प्रोडक्ट लिमिटेड के निरीक्षण के दौरान मौके पर सरसों के तेल की पैकिंग की जा रही थी। विनिर्माण संबंधी कोई तकनीकी कर्मी उपस्थित नहीं था। पैकिंग किए जा रहे सरसों के तेल के दो नमूने लिए गए। वहीं, मौके पर मिले 194 टिन को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान उपायुक्त विनीत कुमार, अनिल कुमार कौशल, महेश कुमार, हरेंद्र कुमार, मनीषा शर्मा, बिहारीलाल शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें