राजस्व वसूली को फील्ड में उतरे अफसर
खुर्जा। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी सौभाग्य योजना को लागू करने के लिए पावर कारपोरेशन के अफसरों ने कमर कसते हुए फील्ड वर्क को तेज कर दिया है। यहीं नहीं विभाग ने डोर-टू-डोर सर्वे कराते हुए 235 गांव में अभियान चलाया है। मंगलवार को चली छापेमारी में 10 हजारी बकाएदाराें पर डंडा चलाते हुए जहां 55 के कनेक्शन काटे, वहीं 2.50 लाख रुपये की वसूली भी प्राप्त की गई।
एक्सईएन महेश उपाध्याय ने बताया कि बताया कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को लागू करने के लिए क्षेत्र के 235 से अधिक गांव में अभियान चलाया गया है। इस दौरान छह हजार घरों में तालाबंदी की स्थिति मिली, जबकि 12 हजार उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए गए। आठ हजार से अधिक को उपभोक्ताओं को चिन्हित करते हुए कनेक्शन लेने की अपील की, कनेक्शन नहीं लेने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। 350 लोगों को बकाएदारी पर नोटिस तामील कराए गए है। इसके अलावा मंगलवार को अभियान चलाते हुए 10 हजार से ऊपर के बकाएदारों में से 55 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए 2.50 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त किया है। इस दौरान तरीनान, ख्वेशज्ञान, कोट, नंबर एक बिजलीघर, सरायनसरुल्ला में बिजली विभाग ने अभियान चलाया। इसके अलावा पहासू खंड में जेई सतीश कुमार ने 22 कनेक्शन काटते हुए एक लाख 26 हजार रुपये की वसूली की है।