बुलंदशहर के रैनेसा स्कूल में मंगलवार को खेल वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इसकी शुरूआत मुख्य अतिथि वीबी शर्मा के साथ स्कूल के मुख्य प्रशासक अभिराग शर्मा ने की। प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा ने खेलों की उपयोगिता से अवगत करवाया।
खेल वार्षिकोत्सव की शुरूआत छात्र-छात्राओं ने मुख्यातिथि और उपस्थित अन्य लोगों को सलामी देकर की। खेल कप्तान यदु चौधरी ने सभी खिलाड़ियों को खेलों के प्रति ईमानदारी बनाए रखने की शपथ दिलाई। प्रशांत चौधरी ने जलती मशाल लेकर क्रीड़ा क्षेत्र का चक्कर लगाकर खिलाड़ियों में जोश का संचार भरा।
बालक-बालिका की 100 मीटर दौड़ में राज भाटी, मोहित रतूड़ी, कनिका व अंजलि सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर में श्रेय शांडिल्य, पलक गोयनका और प्रशांत चौधरी प्रथम रहे। 400 मीटर में अभिषेक शर्मा, निर्भत सिंह, नित्यम माहुर व खुशी गौड़ ने पहला स्थान प्राप्त किया।
800 मीटर दौड़ में विक्रांत सिंह, रेशम कुमार और हर्षिता अव्वल रहे। बालक वर्ग की 400 मीटर रिले दौड़ में खुराना सदर और बालिका वर्ग में रमन सदन प्रथम रहा। इसके साथ ही विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा, शिवम शर्मा, प्रशासक वरुण कौशिक और उपप्रधानाचार्य कुलदीप सिंघल समेत स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।