खुर्जा में घूम रहो जाहिद जांच एजेंसी की रडार पर
खुर्जा। नगर के मोहल्ला तरीनान निवासी जाहिद पर आईएसआई को सूचना मुहैया कराने के आरोप में प्रशासन ने गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। अब जांच एजेंसियाें के रडार पर खुर्जा में घूम रहे दूसरे जाहिद है। वहीं दूसरी ओर जाहिद की पकड़ के बाद उसके परिजन डर के साए में जी रहे हैं। भाई अकील ने जाहिद से बातचीत के दौरान कहा कि वह सच का साथ दे। जाहिद की गिरफ्तारी नगर में लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।
मोहल्ला तरीनान निवासी जाहिद को पाक की खुफिया एजेंसी को देश की जरूरी सूचनाएं मुहैया कराने के आरोप में पुलिस ने कुछ दिन पूर्व गिरफ्तार किया। अब जांच एजेंसियों के रडार पर नगर में घूम रहे जाहिद आ गए है। आंशका जताई जा रही है जाहिद ने भी अपना नेटवर्क तैयार किया था। वहीं दूसरी ओर देश विरोधी गतिविधियों में जाहिद की गिरफ्तारी के बाद परिजन डर के साये में जी रहे है। भाई अकील ने बताया कि उसने जाहिद से बातचीत की है और उसने जाहिद से सच बोलने की बात कही है। जाहिद की गिरफ्तार नगर की गलियों में चर्चा का विषय बना हुआ है।