फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रद्द ट्रेनें चलाएं, नहीं तो आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
रद्द ट्रेनें चलाएं, नहीं तो आंदोलन
विज्ञापन

- ट्रेन न चलने से परेशान दैनिक यात्रियों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा।
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर रद्द चल रही ट्रेनों को चलाने के लिए दैनिक यात्रियों ने बुधवार को रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। यात्रियों ने शीघ्र ही ट्रेन का संचालन शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर करीब 250 ट्रेन रोजाना गुजरती हैं। इनमें से कुछ ट्रेन ही खुर्जा जंक्शन पर रुकती हैं। पिछले छह माह के भीतर जंक्शन स्टेशन पर रुकने वाली गोमती एक्सप्रेस, महानंदा, ऊंचाहार और कॉलकता आनंदविहार एक्सप्रेस को रेलवे ने रद्द कर दिया है। जबकि जंक्शन स्टेशन से काफी लोग इन ट्रेनों से रोजाना सफर करते थे। ट्रेनों का संचालन ठप होने से यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई बार रेलवे द्वारा गोमती एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने की घोषण की गई, लेकिन अब तक संचालन शुरू नहीं हो पाया है। रद्द चल रही ट्रेनों को चलाने की मांग को लेकर बुधवार को दैनिक यात्री स्टेशन परिसर स्थित मुसाफिर खाने के पास एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। शीघ्र ही ट्रेनों का संचालन शुरू न होने पर उन्होंने सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में छोटे, आनंद, टिंकल, रामेश्वर, अजय, विरेन्द्र, प्रमोद, राजकुमार, विजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें