फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 18.84 करोड़ से होगा मार्ग का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। दानपुर ब्लॉक क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। पिछले लंबे समय से क्षतिग्रस्त गोविंदपुर फाटक से अतरौली रेलवे स्टेशन तक के मार्ग से परेशान लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। इसका 18.84 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण होगा। करीब 11 किलोमीटर लंबे मार्ग पर पड़ने वाले 20 से ज्यादा गांव के लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी सौरभ, राजकुमार व कमल आदि ने बताया कि गोविंदपुर फाट से अतरौली रेलवे स्टेशन मार्ग पिछले काफी समय से बदहाल पड़ा हुआ था। इसके चलते यहां से गुजरना भी मुश्किल हो रहा था। क्षेत्र के लोग इसका निर्माण कराने की लगातार मांग करते आ रहे थे। यह मार्ग इसलिए भी एक प्रमुख मार्ग में शामिल है, जो अतरौली रेलवे स्टेशन को जोड़ता है। इससे रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना लगा रहता है।
डिबाई विधायक सीपी सिंह ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की मांग पर इस मार्ग के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। इसे अब शासन ने स्वीकार करते हुए इसके चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण के लिए करीब 18.84 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हेमंत सिंह ने बताया कि शासन से इस मार्ग के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण की स्वीकृति मिलने के बाद इनका टेंडर जारी कर दिया है। जल्द ही इस मार्ग पर काम शुरू हो जाएगा। इसका चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण होने के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें