फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक ने पकड़ी गैस की कालाबाजारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक ने पकड़ी गैस की कालाबाजारी
विज्ञापन


सिकंदराबाद। क्षेत्र में शिकायत की जांच करने पहुंचे पूर्ति निरीक्षक ने सिकंदराबाद में गुलावठी गैस एजेंसी की गाड़ी में गैस की कालाबाजारी पकड़ी है। निरीक्षक ने एजेंसी संचालक और दो कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक मुख्यालय दिग्विजय सिंह ने बताया कि सोमवार को वह क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आलोक वशिष्ठ के साथ सिकंदराबाद में एक शिकायत की जांच करने आख थे। दोपहर 3.30 बजे सिकंदराबाद-दिल्ली मार्ग पर सिकंदराबाद मोड़ से थोड़ा आगे एचपी पेट्रोल पंप के पास उन्हें गुलावठी क्षेत्र स्थित गैस एजेंसी की गाड़ी मिली। गुलावठी क्षेत्र की गाड़ी सिकंदराबाद में होने पर उन्होंने संदेह के आधार पर चेकिंग की तो गाड़ी में 14.2 किलो के 37 भरे, तीन खाली इण्डेन के सिलेंडर मिले। कागजात मांगने पर चालक व उसका सहयोगी नहीं दिखा पाया। बताया कि वह एजेंसी संचालक के आदेशानुसार सिलेंडरों को हाईवे स्थित एक परचून की दुकान पर उतारने जा रहे थे। बताया कि कालाबाजारी का मामला पकड़े जाने पर उन्होंने पूर्ति निरीक्षक बुलंदशहर सुदेश यादव के साथ आरोपी गैस एजेंसी के गोदाम पर जाकर चेकिंग की तो एजेंसी स्टॉक में अनियमितता मिली। वहीं एजेंसी संचालक स्टॉक रजिस्टर, डिलीवरी बुक भी नहीं दिखाए। पूछताछ में पाया गया कि सोमवार को बंदी दिवस के दिन एजेंसी संचालक गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करता था। बताया कि आरोपी एजेंसी स्वामी, गाड़ी चालक, उसके सहयोगी के खिलाफ कोतवाली सिकंदराबाद में तहरीर दी गई है। वहीं एजेंसी स्वामी के लाइसेंस निरस्तीकरण की भी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें