मेटाडोर ने सड़क पार करते वक्त युवक को कुचला
खुर्जा। कचहरी मार्ग स्थित डीसीएम सिनेमा के सामने देर रात तकरीबन 11 बजे खुर्जा गेट की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मेटाडोर ने सड़क पार कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मार रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी मेटाडोर चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर आई पुलिस ने युवक को लहुलूहान हालत में नगर स्थित जटिया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त उसके जेब से निकले कागजों के आधार पर हुई है। मृतक औरया जिला निवासी जौहरीलाल का 24 वर्षीय पुत्र सोनू बताया गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। ब्यूरो