फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से महिला की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव मुरसाना निवासी 36 वर्षीया महिला रविवार सुबह घर से खेतों पर पशुओं का चारा लेने के लिए गई थी। बताया गया कि खेत पर एक एलटी लाइन का तार टूटा हुआ पड़ा था। महिला अचानक टूटे हुए एलटी लाइन की चपेट में आ गई और बेसुध हो कर गिर पड़ी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित करे शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। नई मंडी चौकी इंचार्ज श्यौपाल सिंह ने बताया कि मामले की कोई जानकारी नहीं मिली है। ग्राम प्रधान व चौकीदार से मामले की जानकारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें