फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मंडल स्तरीय क्रिकेट के लिए 18 बालिकाओं का चयन

विज्ञापन
खुर्जा के एसएमजेईसी इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। एसएमजेईसी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को 70वीं जनपदीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पांच अलग-अलग क्षेत्रों की 50 से अधिक बालिकाओं ने भाग लिया। इसमें 18 छात्राओं का चयन मंडल स्तर के लिए हुआ।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता रंजना सिंह ने किया। इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लिया और उनको शुभकामनाएं दीं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि अंडर-17 वर्ग में करिश्मा, निधि, खुशी शर्मा, नंदिनी, सोनी, खुशी, पायल कुमारी एवं पलक का चयन हुआ।

वहीं, अंडर-19 वर्ग में शीतल, पूजा, रानी, लवी, हुमा, गरिमा, रश्मि शर्मा, दीपांशी, अनुपमा चौधरी, तुलसी व यशिका का चयन हुआ। स्कूल की प्रधानाचार्या डाॅ. अनीता भारद्वाज ने चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, क्रीड़ा अध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को तराश कर उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें