फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जिले में बनेंगे 18 अंत्येष्टि स्थल, 22 ग्राम पंचायतों के मिले आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। अंत्येष्टि स्थल विकास योजना के तहत जिले में 18 अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण किया जाएगा। एक अंत्येष्टि के निर्माण पर 24.36 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अंत्येष्टि स्थल बनवाने के लिए 22 ग्राम पंचायतों से आवेदन मिल गए हैं। विभागीय अधिकारी इसके लिए ग्राम पंचायत का चयन करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि निदेशक पंचायती राज उत्तर प्रदेश की ओर से जिले को अंत्येष्टि स्थल आवंटित किए गए हैं। जिले को 18 अंत्येष्टि स्थल बनवाने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए ग्राम पंचायतों से आवेदन मांगे गए थे। अंत्येष्टि स्थल बनवाने के लिए 22 ग्राम पंचायतों से आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब जल्द ही ग्राम पंचायतों का चयन कर लिया जाएगा।
अंत्येष्टि स्थल के लिए चयनित ग्राम पंचायत इसका निर्माण टेंडर प्रक्रिया से कराएगी। उन्होंने बताया कि अंत्येष्टि स्थल पर शवदाह गृह, शांति स्थल, शेड बनाने के साथ, इंटरलाकिंग, सीमेंटेड कुर्सी, स्नान के लिए नल और शौचालय का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। एक अंत्येष्टि के निर्माण पर 24.36 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस तरह से सभी अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण पर 4,38,48,000 रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें