फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनजी की पाइप लीकेज से बड़ा हादसा होने से बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएनजी की पाइप लीकेज से बड़ा हादसा होने से बचा
विज्ञापन

- विद्युत निगम के कर्मियों द्वारा पोल लगाने के लिए चल रही थी खुदाई
- सूचना पर पहुंची कंपनी की टीम ने पहुंचकर लीकेज को किया ठीक
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा। नगर के चंद्रलोक कालोनी के पास विद्युत पोल लगाने के लिए जमीन में की जा रही ड्रिल से टकराकर पीएलजी की पाइप लाइन में लीकेज हो गई। गैस बाहर निकलते देख लोगों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रहा कि लीकेज से आग नहीं लगी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कंपनी की टीम ने लीकेज को ठीक करा दिया।
विज्ञापन

नगर में पाइप लाइन के जरिए अडानी ग्रुप की पीएनजी की सप्लाई होती है। बुधवार को चंद्रलोक कालोनी के पास विद्युत निगम के कर्मचारी पोल लगाने के लिए ड्रिल से खुदाई का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि लोहे की ड्रिल से टकराने के कारण पीएनजी की सर्विस पाइप में लीकेज होने लगा। गैस बाहर निकलते देख मौजूद कर्मी और अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। पीएनजी कंपनी के अधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची अडानी ग्रुप की ऑपरेशन टीम ने लीकेज को ठीक करने के लिए काम करना शुरू कर दिया। इस दौरान उधर गुजरने वाले वाहनों को रोक दिया गया। साथ मार्ग से जाने वाले लोगों को मोबाइल बंद करने की हिदायत दी गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खुदाई कर गैस की सप्लाई बंद की गई। अडानी ग्रुप के ऑपरेशन इंचार्ज सत्य रंजन ने बताया विद्युत निगम की लापरवाही के कारण घटना हुई। खुदाई से पहले उन्हें सूचना देनी चाहिए थी। हालांकि पाइप को ठीक करा दिया गया है। वहीं विद्युत निगम के एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि विद्युत पोल को ठीक करने के लिए गए कर्मियों को पीएनजी की पाइप लाइन का कोई मार्क नहीं दिखाई दिया। ऐसे में गड्ढा करते समय गैस लीकेज हुई, जिसकी सूचना तुरंत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें