फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक पर आशाओं ने लगाया अभद्रता का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सक पर आशाओं ने लगाया अभद्रता का आरोप, हंगामा
विज्ञापन

- कार्रवाई न होने पर दी सड़कों पर उतरने की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा। अरनिया क्षेत्र के मुनि गांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र में आशाओं ने चिकित्सक अभद्रता का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। केंद्र के प्रभारी से शिकायत कर उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई न होने पर उन्होंने सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अरनिया क्षेत्र के गांव मुनि स्थित स्वास्थ्य केंद्र की आशाओं का आरोप है कि उनके साथ एक चिकित्सक ने अभद्रता की। इसकी शिकायत केंद्र प्रभारी से करने के बाद भी आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज काफी संख्या में आशाएं बृहस्पतिवार को एकत्रित होकर स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची और हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने किसी तरह हंगामा कर रही आशाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। आशाओं ने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। अगर कार्रवाई न हुई तो आशाओं ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। हंगामा करने वालों में सुनीता, मिथलेश, राजकुमारी, कमलेश, शशी, गीता, पुष्पा, प्रेमलता, यशोदा, नंदनी आदि आशाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

कोट
मामला संज्ञान में आया है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ सीपी गौतम, स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें