मूरी एक्सप्रेस के कोच में सवारियों में मारपीट
खुर्जा जंक्शन। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर जम्मू से टाटानगर जाने वाली मूरी एक्सप्रेस के विकलांग डिब्बे में सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना पर आई जीआरपी ने यात्रियों को किसी प्रकार शांत कराया।
जीआरपी प्रभारी प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि मूरी एक्सप्रेस के विकलांग डिब्बे में सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट हो गई। मारपीट-हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आपस में लड़ रहे यात्रियों को किसी प्रकार शांत कराया। इस दौरान तकरीबन 10 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही। जीआरपी के दखल के बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई। ब्यूरो