डेयरी प्लांट से दूध-घी के चार सैंपल भरे
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी की कार्रवाई से मचा हड़कंप
फोटो समाचार
खुर्जा। हाईवे स्थित डेयरी में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने घी-दूध और क्रीम के अलग-अलग चार सैंपल लिए । फैक्ट्री में कई स्थानों पर गंदगी मिलने पर जांच टीम ने नाराजगी जाहिर करते हुए स्वच्छता पर ध्यान देने की बात कही।
मंगलवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास, गिरिश वर्मा, मनोज गौर ने हाईवे स्थित फैक्ट्री में दूध के दो सैंपल, गाय के घी और क्रीम का एक-एक सैंपल भरकर जांच के लिए भेज दिया। फैक्ट्री में गंदगी को लेकर अधिकारियों ने नाराजगी जाहिर कर स्वच्छता पर ध्यान देने को कहा। वहीं टीम के छापेमारी अभियान से कर्मियों में हड़कंप मचा रहा। खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन अधिकारी डॉ. गौरीशंकर ने बताया कि रुटीन चेकिंग करने को टीम गई थी। खाद्य पदार्थो का सैंपल जांच को भेजा गया है। स्वच्छता पर ध्यान देने का कहा गया है।