फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास की मांग को लेकर चौथे दिन भी किसानों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडरपास की मांग को लेकर चौथे दिन भी किसानों का धरना जारी
विज्ञापन

- फ्रेट कॉरिडोर का शुरू नहीं हो सका निर्माण कार्य
- अधिकारियों के नहीं पहुंचने से किसानों में रोष
चोला। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर चोला क्षेत्र के गांव खानपुर में फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण कार्य चौथे दिन भी बंद रहा। रेलवे लाइन पर गांव में अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर किसान चौथे दिन भी धरने पर डटे रहे। वहीं किसी भी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर किसानों में रोष है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव में अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर खानपुर के किसानों ने गांव में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बुधवार को फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवा दिया था। किसानों ने मांग पूरी होने तक धरने जारी रखने की चेतावनी दी थी। धरनारत किसानों का कहना है कि उनकी 90 प्रतिशत भूमि रेलवे लाइन के दूसरी ओर है। खेतों में कार्य करने के लिए अंडरपास नहीं होने के कारण उन्हें रेलवे लाइन लांघ कर जाना पड़ता है। लाइन क्रास करते समय कई बार मवेशी और किसान हादसे का शिकार हो चुके हैं। अंडरपास बनाने के लिए वह पिछले 11 सालों से संघर्ष कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को पत्राचार के माध्यम से अपनी समस्या से बार-बार अवगत कराया है, लेकिन किसी ने भी उनकी सुध नहीं ली। वहीं धरनारत किसानों की समस्या सुनने के लिए अभी तक न तो कोई अधिकारी और न ही कोई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचा है। अनदेखी के चलते किसानों में रोष है। धरने में यतेंद्र, लक्ष्मण, इंदर, रघुराज, गणपत, नौरंग मास्टर, भवर सिंह, पप्पू, नानक, दौरी, देशराज, बेधड़क, ऋषिपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस संबंध में ग्रामीणों ने उन्हें कोई प्रार्थना पत्र अभी तक नहीं दिया। प्रार्थना पत्र मिलने पर समस्या का समाधान किया जाएगा। - एसडीएम डा. शुभि काकन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें