फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला उत्सव के तहत विद्यालयों में होगी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
कला उत्सव के तहत विद्यालयों में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

- संगीत, नृत्य, नाट्य और दृश्य कला से संबंधित कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थी करेंगे प्रतिभाग
- ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ थीम पर आधारित होगी प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। माध्यमिक विद्यालयों में कला उत्सव का आयोजन होगा। ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ थीम पर आधारित इस उत्सव में कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थी भागीदारी कर सकेंगे। इसमें संगीत, नृत्य, नाट्य और दृश्य कला से संबंधित विद्यार्थियों भागीदारी कर सकेंगे। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक भाग लेने का मौका मिलेगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अभियान के अपर परियोजना निदेशक ने डीआईओएस को पत्र जारी कर अवगत करवाया है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा माध्यमिक स्तर पर कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों की कला प्रतिभा को पहचाने और शिक्षा क्षेत्र में कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कला उत्सव का आयोजन होगा। यह आयोजन पहले जिला और फिर राज्य एवं इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर होगा। कला उत्सव में सरकारी, सहायता प्राप्त और गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्रा भागीदारी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस मनोज कुमार आर्य ने बताया कि अपर परियोजना निदेशक के आदेश पर उन्होंने जिले के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आदेश जारी कर दिया है कि वह अपने-अपने विद्यालय के संगीत, नृत्य, नाट्य और दृश्य कला से संबंधित विद्यार्थियों को जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भागीदारी कराने की पहल करें। जिला स्तर पर कला उत्सव का आयोजन 21 सितंबर को राजकीय इंटर कालेज बुलंदशहर में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें