फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 16.74 करोड़ से लोगों को मिलेगी पेयजल की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले की नगर निकायों में पेयजल आपूर्ति, सीवरेज व्यवस्था को बेहतर करने के लिए शासन ने टाइड ग्रांट की पहली किस्त के तौर पर 16.74 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस धनराशि से निकाय क्षेत्रों के लोगों को घर तक पानी पहुंचाने के साथ ही सीवर लाइन के संचालन के लिए कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने जिले की छह नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों को टाइड ग्रांट के तहत चालू वित्त वर्ष की पहली किस्त जारी की है। जारी की गई धनराशि से नगर निकायों में पेयजल व्यवस्था, सीवर संचालन की व्यवस्था के लिए काम किया जाएगा। सबसे अधिक नगर पालिका बुलंदशहर को 5.13 करोड़ रुपये और सबसे कम ककोड़ नगर पंचायत को 21.29 लाख रुपये जारी किए गए हैं। वित्त वर्ष की पहली किश्त मिलने के बाद अब इस धनराशि के प्रस्ताव तैयार करते हुए निकाय अधिकारियों द्वारा डीएम को भेजे जाएंगे।
डीएम की बैठक में स्वीकृति के बाद इन प्रस्तावों के कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नगर पालिका बुलंदशहर को प्राप्त हुए 5.13 करोड़ रुपये में नगर पालिका द्वारा करीब सवा तीन करोड़ रुपये निकायांश का भुगतान किया जाएगा और शेष धनराशि से पेयजल के लिए लाइन बिछाने के साथ सीवर लाइन संचालन के लिए काम किया जाएगा। इससे पहले शासन ने अनटाइड फंड के तौर पर जिले की निकायों को करीब 13 करोड़ रुपये जारी किए थे।
विज्ञापन


निकायवार प्राप्त धनराशि
निकाय


धनराशि
डिबाई

91,88,489
गुलावठी


1,16,65,990
जहांगीराबाद

1,52,90,966
स्याना


99,96,936
बुलंदशहर

5,13,49,482
खुर्जा


3,81,70,911

औरंगाबाद

63,54,574
बीबीनगर

24,94,888
बुगरासी

36,85,827
छतारी


28,59,993
ककोड़

21,29,782
खानपुर


42,76,950
नरौरा


53,80,960
पहासू


46,33,363
कुल


16,74,79,111



टाइड फंड के तहत शासन ने धनराशि जारी की है। निकायों के अधिकारियों को धनराशि के सापेक्ष प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। प्रस्ताव तैयार कर डीएम के समक्ष स्वीकृति के लिए भेजे जाएंगे। - डाॅ. अश्विनी कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें