फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 1.64 करोड़ से होगा कुरैना से बांसुरी चौराहे तक मार्ग का नवनिर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के गांव कुरैना से बांसुरी चौराहे तक मार्ग का नवनिर्माण होगा। इस कार्य पर 1.64 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस कार्य को लोक निर्माण विभाग कराएगा। इसके नवनिर्माण की विभाग की ओर से तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

गांव कुरैना से बांसुरी चौराहे तक का यह मार्ग पिछले काफी समय से जर्जर हाल है। इससे गुजरने वाले कई गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई जगह बने गड्ढों से रात के समय हादसा होने का भी खतरा रहता है। इस जर्जर मार्ग को सही कराने की मांग ग्रामीणों की ओर से काफी समय से चली आ रही थी। अब लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क का नवनिर्माण कराने के लिए चिन्हित कर लिया गया है। साथ ही शासन से नवनिर्माण के लिए 1.64 करोड़ की राशि भी स्वीकृत हो गई है। लोक निर्माण विभाग के अधीशासी अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि गांव कुरैना से बांसुरी चौराहे तक के मार्ग का जल्द नवनिर्माण हो जाएगा। इसके बनने से ग्रामीणों को आ रही परेशानी दूर हो जाएगी। साथ ही सफर भी सुहाना हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें