एक अप्रैल से दस क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद
सिकंदराबाद। मंडी समिति क्षेत्र में एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होगी। इसके लिए मंडी प्रशासन ने 10 क्रय केंद्र बनाए हैं। इस बार गेहूं के समर्थन मूल्य में 100 रुपये की वृद्धि करते हुए 1735 रुपये मूल्य निर्धारित किया गया है।
मंडी सचिव वीके चंदेल ने बताया कि एक अप्रैल से क्रय केंद्र शुरू हो रहे हैं। गेहूं खरीदने के लिए मंडी समिति क्षेत्र में मंडी परिसर, दनकौर रोड पर खत्ती, ग्राम बिलसूरी, पीबियावानी, ककोड़, बड़ौता के शाहपुर, ग्राम भौरा, चीती, खेलरी हाफिजपुर, लुहारली में क्रय केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018-2019 के सीजन के लिए गेहूं के समर्थन मूल्य में 100 रूपये की वृद्धि करते हुए गेहूं का मूल्य 1735 रुपये निर्धारित किया हैं। किसानों को भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जाएगा। क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए पहुंचने वाले किसानों को 10 प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं की सफाई ढुलाई आदि के लिए अग्रिम भुगतान करना होगा। अग्रिम राशि के रूप में किया गया भुगतान किसान को गेहूं के भुगतान के साथ वापस लौटा दिया जाएगा। बताया कि गत वर्ष मंडी समिति क्षेत्र के सभी क्रय केंद्रों पर लगभग 69 हजार क्विंटल गेहूं की खरीदारी की गई थी।