फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी समेत 16 मिले कोरोना संक्रमित, 27 डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाईकर्मी समेत 16 मिले कोरोना संक्रमित, 27 डिस्चार्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। अनलॉक-थ्री के पहले दिन सफाईकर्मी समेत 16 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही कोविड-19 अस्पताल से 27 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। संक्रमित बढ़ने पर जनपद के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। नए केस मिलने पर अब कुल आंकड़ा 1386 हो गया है। जिसमें अब तक 1098 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
लोगों की लापरवाही कहें या जागरूकता का अभाव जिसके कारण जनपद के अधिकांश क्षेत्रों में कोरोना चेन बनती जा रही है। शनिवार को खुर्जा के सराय नसरुल्ला में दो युवक, सुभाष रोड और पंचवटी कॉलोनी में एक-एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। नगर की अंबा एंकलेव कालोनी निवासी महिला बीमार होने पर कोरोना जांच में पॉजिटिव आई तो गिरधारी नगर निवासी युवक पूर्व में संक्रमित के संपर्क में रहने पर पॉजिटिव निकला। जहांगीराबाद के गांव मनिया टीकरी में दो युवक पूर्व में संक्रमित के संपर्क में आने पर पॉजिटिव आए। लखावटी ब्लॉक के गांव में भी दो युवक पूर्व में संक्रमित के संपर्क में आने पर पॉजिटिव आए। शिकारपुर के कानूनगोयन निवासी एक दंपती में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार महिला की डिलीवरी के दौरान दंपति की कोरोना जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अगौता क्षेत्र के गांव गुठावली और खंगावली निवासी एक-एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही स्याना नगर पालिका में तैनात एक महिला सफाईकर्मी पूर्व में संक्रमित के संपर्क में आने पर पॉजिटिव आई और सिकंदराबाद के ककोड़ क्षेत्र निवासी एक युवक में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, दूसरी ओर कोविड-19 अस्पताल से 27 लोगों को शनिवार डिस्चार्ज कर दिया गया। जनपद में अब तक मिले कुल संक्रमित 1386 में से 1098 लोग अब तक ठीक होकर घर जा चुके हैं। साथ ही 34 की मौत और शेष 254 का विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करें तो संक्रमण पर काबू पाया जा सकता हैं। शनिवार को 16 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो कोविड-19 अस्पताल से 27 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें