फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन से लापता वकील का शव बुलंदशहर में मिला, प्रियंका गांधी बोलीं- पता नहीं सरकार कब तक सोएगी

Sat, 01 Aug 2020 10:36 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
बुलंदशहर में मिला वकील का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीते आठ दिन से लापता, अधिवक्ता धर्मेंद्र चौधरी का शव मिला बुलंदशहर में मिला है। अधिवक्ता का शव मार्बल गोदाम में मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस घटना के बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर हमला बोला है।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, 'उप्र में जंगलराज फैलता जा रहा है। क्राइम और कोरोना कंट्रोल से बाहर है। बुलंदशहर में श्री धर्मेन्द्र चौधरी जी का 8 दिन पहले अपहरण हुआ था। कल उनकी लाश मिली। कानपुर, गोरखपुर, बुलंदशहर। हर घटना में कानून व्यवस्था की सुस्ती है और जंगलराज के लक्षण हैं। पता नहीं सरकार कब तक सोएगी?'

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अधिवक्ता का शव जलाकर मार्बल गोदाम में दबाया गया था। बीते आठ दिनों से वकील के घर आने का इंतजार कर रहे परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया है कि अधिवक्ता के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली नगर में तनाव को देखते हुए पीएसी के साथ जिले में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें