सिकंदराबाद। जमीन बेचने के नाम पर युवक से 16 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों ेके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गाजीवीरूपुर निवासी बलवान सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव निवासी अनुज कुमार, आशीष कुमार से फरवरी 2024 में गांव की आबादी में 20 लाख रुपये में जमीन का सौदा तय किया था। गांव कोटा थाना गुलावठी निवासी नवनीत कुमार, प्रवीण कुमार की मौजूदगी में अनुज, आशीष को पेशगी के रूप में 12 लाख रुपये चेक के माध्यम से चार लाख रुपये नकद दिए थे। दोनों लोगों ने 15 सितंबर को बैनामा करने के लिए कहा था, लेकिन अब बैनामा करने के लिए तैयार नहीं है और न ही उनके रुपये वापस कर रहे हैं। तगादा करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हैं। दोनों लोगों ने उनके साथ धोखाधड़ी कर 16 लाख रुपये की ठग लिए। बताया कि स्थानीय पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर उसने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। कोतवाल रवि रतन सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर आरोपी अनुज कुमार, आशीष कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) धोखाधड़ी से चेक लेना 316(2) विश्वासघात के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।