फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र के गांव के दो लोगों से विद्युत विभाग में नौकरी लगवाने को लेकर 16 लाख रुपये ठग लिए। उसके बदले में आरोपी उन्हें फर्जी दस्तावेज देकर गुमराह करते रहे। जानकारी होने पर पीड़ितों ने उनके खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। गत वर्ष से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव अंधियार निवासी महेश गत वर्षों से लोधी सेना के नाम से एक संगठन चलाता है। वह अपने आप को उसका राष्ट्रीय अध्यक्ष बताता था। उसके संबंध क्षेत्र में काफी लोगों से हैं। उसका फायदा उठाकर उसने लोधी समाज के लोग थाना नरसेना क्षेत्र के गांव खंदोई हरेन्द्र व गांव ऊंचागांव निवासी अखिलेश को विद्युत विभाग उत्तराखंड में लगवाने के नाम पर 8-8 लाख रुपये ले लिए। उत्तराखंड ले जाकर उनको फर्जी ज्वाइनलेटर, आईकार्ड नौकरी संबंधी दस्तावेज दे दिए। उसको लेकर विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे तो उन्हें ठगी पता चला। पीड़ितोंं ने एक वर्ष पूर्व पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उसी समय से आरोपी फरार चल रहे थे। शुक्रवार को महेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें