फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख लखावटी की कुर्सी पर फिर मंडराया संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख लखावटी की कुर्सी पर फिर मंडराया संकट
विज्ञापन


बुलंदशहर। ब्लॉक प्रमुख लखावटी की कुर्सी पर एक बार फिर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। 57 बीडीसी सदस्यों में से 31 सदस्यों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को प्रार्थना पत्र देकर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग की है। इससे पहले भी सदस्य ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक लखावठी क्षेत्र की बीडीसी सदस्य माया देवी, करन सिंह, खेम कुमार, राजेंद्र सिंह, संतोष देवी, राजपाली और मुकेश देवी आदि गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि ब्लॉक प्रमुख लखावटी के कार्यकलाप और उनके व्यवहार से क्षुब्ध होकर 51 सदस्यों में से 31 सदस्य उनके विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं। अविश्वास प्रस्ताव की मांग करने वाले सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख पर क्षेत्र में विकास न करवाने सहित कई तरह के भी आरोप लगाए हैं। ब्लॉक प्रमुख संगीता ने बीडीसी सदस्यों द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों को निराधार करार दिया है। उनका कहना है कि क्षेत्र में विकास नियमानुसार किए जा रहे हैं और उन पर अनाप-शनाप आरोप लगाकर कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं। वही, दूसरी ओर जिला पंचायती राज अधिकारी अमरजीत सिंह का कहना है कि अभी तक बीडीसी सदस्यों द्वारा मांगे गए अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में डीएम की ओर से कोई आदेश नहीं मिले हैं। जो भी आदेश उन्हें मिलेंगे, तो उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें