फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 हजार बुजुर्गों को मिलेगी बढ़ी पेंशन का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
30 हजार बुजुर्गों को मिलेगा बढ़ी पेंशन का लाभ
विज्ञापन


बुलंदशहर। प्रदेश सरकार की वृद्धा पेंशन योजना से पेंशन पाने वाले बुजुर्गों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार ने पेंशन में 100 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इसका लाभ जनपद के 30 हजार बुजुर्गों को मिलेगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से बुजुर्गों के भरण-पोषण के लिए वृद्धा पेंशन योजना संचालित की हुई है। इस योजना से जनपद के करीब 30 हजार बुजुर्ग शामिल हैं। इनको मिलने वाली पेंशन की राशि प्रत्येक तीन माह के बाद उनके बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर कर दी जाती है। अब तक एक पात्र को 400 रुपये प्रतिमाह की दर से पेंशन दी जाती थी। जबकि अब सरकार ने इसमें 100 रुपये का इजाफा कर 500 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। इसका लाभ पेंशन योजना के पात्र बुजुर्गों को एक अप्रैल से मिलेगा। सरकार की ओर से बढ़ाई गई पेंशन की राशि की खबर से बुजुर्गो में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने वृद्धा पेंशन में 100 रुपये का इजाफा कर बुजुर्गों को तोहफा दिया है। इस बढ़ी पेंशन की राशि से पात्र पेंशनधारकों को काफी राहत मिलेगी।
- रश्मि यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बुलंदशहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें