फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से सिपाही की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से सिपाही की मौत
विज्ञापन


जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव शिव नंगला के पास बाइक सवार सिपाही को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सिपाही समन तामील कराने आया था। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव लोहरा निवासी रवि सागर पुत्र रमेश चंद वर्ष 2018 में पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। वर्तमान में उसकी तैनाती जनपद रामपुर के थाना मिलक में थी। वह समन तामील कराने के लिए रामपुर से आया था। शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह बाइक द्वारा जा रहा था, जैसे ही वह कोतवाली में क्षेत्र के गांव शिव नंगला के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही रवि के परिजन और रामपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर रवि के परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। जिसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें