फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट पहचानने में दूल्हा हुआ फेल तो दुल्हन ने किया निकाह से इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट पहचानने में दूल्हा फेल तो दुल्हन निकाह से किया इंकार
विज्ञापन


- दूल्हे की आंखों में कमी के कारण दुल्हन ने बैरंग लौटाई बारात
- युवती ने पिता ने आनन-फानन में दूसरे युवक से कराया निकाह

अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीराबाद। किसी ने सच ही कहा है कि सात जन्मों का साथ ऊपर वाला ही बनाकर भेजता है। यह कहावत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम सच हो गई। निकाह से एन वक्त पहले दूल्हे की आंखों में कमी का राज खुल गया। दुल्हन के परिजन ने दूल्हे को 100 रुपये का नोट दिखाया तो उसने पहचानने से इनकार कर दिया। दूल्हे के फेल होने पर दुल्हन ने निकाह से इंकार कर दिया। बारात को बैरंग लौटना पड़ा। युवती के पिता ने आनन-फानन में दूसरे युवक से बेटी का निकाह कर विदा कर दिया।
विज्ञापन

शहर से सटे एक गांव निवासी युवती का निकाह उसके पिता ने जनपद बदायूं के कस्बा गिन्नौर निवासी युवक से तय किया था। पिछले काफी दिनों से घर में समारोह की तैयारियां चल रही थीं। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मंगलवार शाम दूल्हा पक्ष बारात लेकर युवती के घर पहुंच गया। निकाह के वक्त दुल्हन पक्ष के कुछ लोगों को शक हुआ कि दूल्हे की आंखों में कुछ कमी है। उन्होंने शक को दूर करने के लिए तरीका निकाला। कुछ लोगों ने दूल्हे को कागज के रुपये का नोट थमाकर पूछा कि यह नोट कितने का है। नोट देखने पर दूल्हे के पसीने छूट गए। उसने आंखों को मचलना शुरू किया और वह इधर-उधर की बात करने लगा। दुल्हन पक्ष के लोगों का शक सच में बदल गया। आंखों में कमी होने की बात दुल्हन के पिता ने बिचौलिए से कही तो बिचौलिया भाग गया। काफी हंगामे के बाद गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों का फैसला कराया दिया। जिसके बाद बारात को बैरंग लौटना पड़ा। आनन-फानन में युवती के पिता ने कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से बेटी का निकाह करा दिया। कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार शर्मा का कहना है कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं है। यदि शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें