फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के झाम में जकड़ा जनपद

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा दशहरा : जाम के झाम में जकड़ा जिला
विज्ञापन


बुलंदशहर। गंगा दशहरा स्नान पर जनपद के घाटों पर उमड़ी भीड़ और वाहनों की संख्या के चलते बुधवार को जिला जाम के झाम में जकड़ा रहा। सभी गंगा घाटों के साथ बुलंदशहर में भी पूरे दिन जाम की समस्या बनी रही। जाम में फंसे लोगों को तपिश के बीच खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
गंगा दशहरा पर जनपद के गंगा घाटों पर स्नान के लिए जिले के अलावा गैर जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। अधिकतर श्रद्धालु अपने वाहनों से भी पहुंचे। इसके चलते सड़कों पर वाहनाें की संख्या बढ़ गई। इसका नतीजा यह रहा है कि नगर बुलंदशहर के अनूपशहर बस अड्डा क्षेत्र से लेकर शिकारपुर बाईपास से डीएवी तिराहे तक जाम की समस्या बनी रही। इसके साथ ही बाजार में भी समय-समय पर जाम लगता रहा। गंग नहर पर स्नान करने वालों की संख्या अधिक होने के कारण जाम की समस्या बनी रही। कभी वाहनों की लंबी लाइन लग जाती तो कभी राहत मिल जाती। पुलिस को भी जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अनूपशहर में मस्तरामघाट, नयाघाट, बबस्टरगंज घाट, दिनेश घाट तथा गंगा की रेती एवं गंगापुल के दोनों किनारों तथा संभल जिला क्षेत्र से जुड़े उत्तरी गंगातट पर भारी तादात में श्रद्धालुओं ने गंगास्नान किया। इस दौरान सुबह से ही जगह-जगह जाम की समस्या बनी रही। जाम खुलने के बाद ही सभी ने राहत की सांस ली। डिबाई और नरौरा क्षेत्र के गंगा घाटों पर जाम की समस्या से भी श्रद्धालुओं को दो-चार होना पड़ा। पुलिस जाम खुलवाने में जुटी रही और गर्मी अधिक होने के कारण वाहनों में बैठे श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को भी खासी परेशानी हुई। इसी तरह अहार सहित जनपद के अन्य गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं को समय-समय पर जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलबीर सिंह राणा ट्रैफिक इंचार्ज बुलंदशहर ने कहा कि गंगा दशहरा स्नान पर जनपद के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण जाम की समस्या बन गई। जहां भी जाम लगा, वहां पर तैनात पुलिस ने जाम खुलवाकर सभी को राहत देने का काम किया। पूरा दिन प्रयास किया गया कि कहीं जाम न लगे। बावजूद इसके वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण समस्या बन गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें