फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ कुर्की की उद्घोषणा, नोटिस होंगे चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ कुर्की की उद्घोषणा, नोटिस होंगे चस्पा
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक हाजी अलीम के भाई एवं वर्तमान सदर ब्लॉक प्रमुख समेत तीन आरोपियों की संपत्ति कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों आरोपियों की नगर पुलिस को जानलेवा हमले के मामले में तलाश है। जल्द ही तीनों आरोपियों के घरों पर कुर्की के लिए नोटिस चस्पा कराए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि 23 दिसंबर 2017 को नगर के मोहल्ला शेखसराय निवासी शरीफ ठेकेदार के पुत्र नावेद की गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की गई थी। कोतवाली नगर में शरीफ ठेकेदार की ओर से आरोपी शाहिद पुत्र रईस निवासी बंद की तरफ थाना कोतवाली नगर, सुहैल पुत्र आबदा निवासी ऊपरकोट, कन्हैया पुत्र सुरेश और राजू उर्फ राजेंद्र अग्रवाल पुत्र रामकुमार निवासीगण अलीगढ़ को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की विवेचना में जानलेवा हमले के पीछे सदर ब्लॉक प्रमख हाजी युनूस, शारिक और शाहिद का नाम सामने आया था। नगर कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सुहैल, शारिक और शाहिद समेत एक अन्य आरोपी शाहिद को जेल भेज दिया था। जबकि हाजी युनूस, कन्हैया एवं राजेंद्र अग्रवाल फरार चल रहे थे। बीते दिनों न्यायालय से तीनों आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। नगर कोतवाल ने बताया कि अब पुलिस की अपील पर सीजेएम कोर्ट ने कुर्की की अग्रिम कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं। जल्द ही कुर्की की अग्रिम कार्रवाई यानि धारा 82 सीआरपीसी के नोटिस आरोपियों के घरों पर चस्पा किए जाएंगे। निर्धारित समय पर आरोपियों के हाजिर न होने पर संपत्ति कुर्क करने के आदेश लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें